फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर दो पदयात्राएं निकाली जाएंगी : सिंह

Fri, 31 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में दो पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पहली पदयात्रा 14 नवंबर को कैथल में और दूसरी 19 नवंबर को पूंडरी में निकाली जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों यात्राओं के लिए रूट प्लान, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में सभी वर्गों के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और विशेष रूप से युवा वर्ग सक्रिय रूप से भाग लें।
विज्ञापन


वीरवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीटीएम ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा अधिकारी को बारदोली सत्याग्रह पर सेमिनार आयोजित कराने और जिला शिक्षा अधिकारी को नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए।

सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि ने स्वास्थ्य विभाग को 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक पांच स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, एंबुलेंस व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करने को कहा। जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को पदयात्रा मार्ग पर सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला रेडक्रॉस सचिव को अपने वालंटियर्स व सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे।
विज्ञापन


सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिलेभर में स्वच्छता अभियान, स्वदेशी भारत-आत्मनिर्भर भारत पर शपथ, और नशा मुक्ति से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक युवा ‘माय भारत पोर्टल’ पर माय भारत यूनिटी मार्च इवेंट के तहत रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें