कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। रविवार को दो और केस मिलने के बाद मरीजों की संख्या 81 पर पहुंच गई है। जबकि पिछले साल डेंगू का आंकड़ा 77 तक रहा था।
वहीं दो केस चिकनगुनिया और एक मलेरिया का भी सामने आ चुका है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग डेंगू के डंक को रोक पाने में कमजोर साबित हो रहा है।
हालांकि विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। संवाद