फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो नए कोचों से चमकी खेल नर्सरी, खिलाड़ी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में खेल विभाग ने दो नए कोच उपलब्ध कराए हैं। इनमें एक साइक्लिंग के कोच प्रदीप और दूसरे कुश्ती के कोच विजय शामिल हैं। दोनों कोचों ने अपनी-अपनी खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कुश्ती कोच विजय की एक साल बाद दोबारा कैथल में वापसी हुई है। इससे पहले वे कैथल के छोटू राम इंडोर स्टेडियम में सेवाएं दे चुके हैं लेकिन उनका तबादला एक वर्ष के लिए बाहर हो गया था। अब वापसी के बाद वे कैथल के गांव दुसैन में खेल नर्सरी चला रहे हैं, जहां 1 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इस नर्सरी में फिलहाल करीब 30 से 40 बच्चे कुश्ती के गुर सीख रहे हैं और सभी खिलाड़ी शुरुआती स्तर के हैं। कोच विजय ने बताया कि बच्चों में खेल के प्रति रुचि काफी अच्छी है। वे रोज सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कराते हैं। शुरुआत में बच्चों को बेसिक तकनीक, फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे उनकी मजबूत नींव तैयार हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे प्रशिक्षण में किसी तरह की कमी नहीं आ रही।
13 वर्षीय खिलाड़ी रोहित ने बताया कि उन्होंने पहली बार कुश्ती शुरू की है। पहले सही मार्गदर्शन नहीं मिलता था लेकिन अब कोच विजय हर तकनीक सिखा रहे हैं। वे रोज सुबह-शाम अभ्यास करते हैं और कुश्ती के खेल के लिए उनका जुनून कभी भी कम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

खिलाड़ी अमित ने कहा कि इस खेल नर्सरी में अभी हर खिलाड़ी अपनी कुश्ती के सफर की शुरुआत कर रहा है। यहां शुरू से ही बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है और साथ ही हर प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कोच विजय उनका हर कदम पर हौसला बढ़ाते हैं और सभी दांव-पेंच सिखाते हैं। उम्मीद है कि आगे चलकर वे जिले और राज्य स्तर पर खेलेंगे।
इसी तरह साइक्लिंग कोच प्रदीप की ओर से भी खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह के समय सड़कों और निर्धारित ट्रैक पर अभ्यास कराया जाता है जबकि शाम को फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है। कोच प्रदीप ने कहा कि खिलाड़ियों को साइक्लिंग के नियम, संतुलन, स्पीड कंट्रोल और सहनशक्ति बढ़ाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। खेल नर्सरी में दी जा रही सुविधाओं में जरूरी खेल उपकरण, प्रशिक्षण का समयबद्ध कार्यक्रम और कोच की निगरानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें