फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के घुटने में लगी गोली; बाल-बाल बचा ASI

Sun, 26 Apr 2026 07:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी रवि पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को काबू किया। कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में गांव खुशहाल माजरा के पास की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव रंभा, जिला करनाल निवासी रवि उर्फ निंजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गुहला क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। जैसे ही पुलिस टीम गांव खुशहाल माजरा के पास पहुंची, आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एएसआई तरसेम कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के घुटने में लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रवि पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ का मामला भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि 4 अप्रैल को चीका में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग में भी उसकी संलिप्तता थी। इस मामले में वह शूटर उपलब्ध करवाने में शामिल था।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस इस केस में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घायल आरोपी को पहले गुहला के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कैथल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें