फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो नए केस सामने आए हैं। ये मरीज प्योदा और कौल के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक पांच केस मिल चुके हैं। इनमें चार पुराने हैं। ऐसे में कुल सात केस मिल चुके हैं। वहीं डेंगू के भी तीन मरीज सामने आ चुके हैं। सोमवार को डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है और आने वाले समय में डेंगू व स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं।
किसी भी संक्रामक बीमारी या महामारी की स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम यानी आरआरटी गठित की गई है। टीम में बच्चों के चिकित्सक, फिजिशियन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन व महामारी विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम का नेतृत्व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. नीरज मंगला कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर टीम तत्काल सक्रिय होकर जांच, निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें