फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवरेज का गंदा पानी चंदलाना ड्रेन में डालने का मामला, कौल के ग्रामीणों ने धरनास्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन

विज्ञापन
31 ढांड 01 सांकेतिक धरने पर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कौल,चंदलाना के ग्रामी
विज्ञापन
ढांड। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढांड के सीवरेज का गंदा पानी पाइपलाइन के माध्यम से चंदलाना ड्रेन में डालने की प्रस्तावित योजना का विरोध किया जा रहा है। सरपंच की अध्यक्षता में चंदलाना के ग्रामीणों का सांकेतिक धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के आंदोलन को अब आसपास के गांवों का भी समर्थन मिल रहा है। सोमवार को कौल गांव के ग्रामीण धरनास्थल पर पहुंचे और चंदलाना के ग्रामीणों के संघर्ष में साथ खड़े होने का एलान किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मास्टर धर्मवीर ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग के पास इस परियोजना के लिए न तो स्पष्ट नीति दिखाई दे रही है और न ही नियमों की कोई ठोस जानकारी ग्रामीणों के सामने रखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए गांवों के लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं।
पहले चूहड़माजरा से फल ड्रेन तक था प्रोजेक्ट का प्रस्ताव
मास्टर धर्मवीर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग गांव चूहड़माजरा से होते हुए फरल ड्रेन में पास हुई थी। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी कुछ दिन पहले कौल गांव में पाइपलाइन बिछाने का प्रयास करने लगे। कौल के ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया। जब संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट का नक्शा और स्वीकृत ड्राइंग मांगी गई तो अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि अब विभाग के अधिकारी इसी पाइपलाइन को चंदलाना गांव से निकालने की तैयारी में हैं, जबकि ग्रामीणों के अनुसार यह प्रक्रिया नियमानुसार उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी योजना का मार्ग पहले से निर्धारित और स्वीकृत है तो उसमें बदलाव किस आधार पर किया जा रहा है और ग्रामीणों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

दूसरे गांव का गंदा पानी अपने गांव में नहीं आने देंगे
धरने पर बैठे चंदलाना के ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में ढांड के सीवरेज का गंदा पानी अपने गांव में नहीं आने देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी गांव का व्यक्ति यह नहीं चाहेगा कि दूसरे गांव का गंदा पानी उसके गांव की सीमा में डाला जाए। इससे गांव के पर्यावरण, जल निकासी व्यवस्था और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। चंदलाना के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और परियोजना की स्वीकृत ड्राइंग, नक्शे और पाइपलाइन के प्रस्तावित मार्ग को सार्वजनिक किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका सांकेतिक धरना जारी रहेगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जगदीप ने बताया कि मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर उन्हें मामले से अवगत करवाया जाएगा।

31 ढांड 01 सांकेतिक धरने पर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कौल,चंदलाना के ग्रामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें