फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन शॉपिंग से ठगी के दो और आरोपी काबू

Tue, 14 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। थाना साइबर अपराध पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी के नाम पर एक धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कैथल के चीका के रहने वाले प्रवीन कुमार और कैथल के ही बिरखन पट्टी गांव के गोलू जांगड़ा के रूप में हुई है।

21 जून को सेक्टर-पांच निवासी एक महिला ने साइबर थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि 1 जून को उन्होंने 542 रुपये की एक ड्रेस ऑनलाइन ऑर्डर की थी। बाद में एक अज्ञात नंबर से कॉल आई जिसमें बताया गया कि पेमेंट न मिलने के कारण ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकेगा। ऑर्डर रद्द करने पर उन्हें 510 रुपये और 32 कॉइन वापस मिले। इसके बाद ठगों ने दोबारा ऑर्डर करने और क्यूआर कोड से पेमेंट करने को कहा। पेमेंट करने पर भी ऑर्डर नहीं हुआ और बार-बार पेमेंट करने के लिए दबाव डाला गया। इस तरह उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। इसके बाद ठगों ने उनसे खाते की जानकारी और ओटीपी मांगा, जो साझा करते ही खाते से एक लाख 23 हजार रुपये और कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। 28 जून को दो अन्य आरोपियों, एक महिला और संजय उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए रविवार को टीम ने प्रवीन और गोलू जांगड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें