फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने वाहन चोरी की आठ वारदात कबूली हैं। इनमें एक ट्रैक्टर, पांच बाइक व स्कूटी बरामद की है।

करनाल के डीएसपी मुख्यालय नायब सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम को नौ अगस्त को दो वाहन चोरों के बारे में सूचना मिली थी। आरोपी गुरप्रीत निवासी कांगथली कैथल को बलड़ी बाईपास से चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट से मूनक निवासी सन्नी कुमार को काबू किया था। आरोपी गुरप्रीत से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी सन्नी से चोरी का एक ट्रैक्टर और तीन बाइक बरामद की हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सन्नी के खिलाफ घर में चोरी के दो मामले दर्ज है, वह जेल भी जा चुका है। आरोपी गुरप्रीत ने एक अन्य वाहन चोरी की वारदात का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें