कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू कर तीन चोरीशुदा बाइक बरामद की है। पहले मामले में प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई जयभगवान की टीम ने राजौंद निवासी रोहित उर्फ चील्लू को गिरफ्तार किया।
जांच में पता चला कि आरोपी ने 18 अक्तूबर को राजौंद निवासी मुकेश के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट थाना राजौंद में दर्ज थी। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने करनाल जिले के असंध क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी करने की वारदात भी कबूल की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में, एवीटीएस के एचसी ईशम सिंह की टीम ने गांव भागल निवासी अंकित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 23 अक्तूबर को जाखौली अड्डा कैथल निवासी वीरेंद्र की बाइक चोरी की थी, जिसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज थी।
आरोपी के कब्जे से वह बाइक भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।