कैथल। जिले में दो अगल-अलग स्थानों से दो युवतियां लापता हो गई। दोनों ही मामलों में संबंधित क्षेत्र की थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
पहले मामले में चीका थाना के अधीन आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने चीका थाना में दी गई शिकायत में बताया कि 31 मई को उसकी 26 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई।
उन्होंने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। चीका थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरे मामले में पूंडरी थाना में शिकायत देकर एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 31 मई को उसकी 14 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसके आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विकास को मारने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद