फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपराला में दो दलितों पर पर हमका

Sun, 20 Apr 2014 12:12 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव पपराला में शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने एक पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


दलित परिवार से संबंध रखने वाले सेवानिवृत्त चरण सिंह एक न्यायाधीश के चाचा हैं। पुलिस ने इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गांव वासी निर्मल सिंह शुक्रवार शाम को एक नाई की दुकान पर गया था।

वहां कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। निर्मल सिंह ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने उन लोगों का विरोध किया तो उन्होंने उसकी जाति को लेकर अपमानजनक शब्द कहे तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। निर्मल सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना उसने मोबाइल से अपने चाचा चरण सिंह को दी और जैसे ही चरण सिंह घटना स्थल पर पहुंचा तो हथियारों से लैस दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मल सिंह का आरोप है कि इसके बाद हमलावर हवा में पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गए। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की सहायता से घायल चरण सिंह को गुहला स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। डीएसपी गुहला टेकन राज ने बताया कि गांव पपराला में दलित परिवार पर हुए हमले के मामले में 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें