फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में फेल एजुसेट प्रणाली अब कॉलेजों में लागू होगी

Sun, 20 Apr 2014 12:09 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश के स्कूलों में फिसड्डी साबित हुई एजुसेट प्रणाली अब प्रदेश के कालेजों में लागू की जाएगी। हरियाणा के स्कूलों में फेल होने के बावजूद अब कॉलेजों में एजुजेट से बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


 उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के 38 कॉलेजों में इसे शुरू करने का फैसला किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अलग-अलग विषय के अनुसार ऑनलाइन लेक्चर दिए जाएंगे। कैथल जिले में चार कॉलेजों के एजुसेट शुरू होगा। इसके लिए उच्च त्तर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र में शिक्षा विभाग ने कॉलेज में ऐसे सेमिनार रूम में एजुसेट लगाने के निर्देश दिए हैं। जहां पर कम से कम 100 विद्यार्थियों के बैठने का स्थान होना चाहिए।

जिले के इन चार कॉलेजों में लगेंगे एजुसेट
जिले में आरकेएसडी कॉलेज, डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज, बीपीआर कॉलेज कौल और कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी में एजुसेट लगाए जाने हैें।

विद्यार्थी ऑनलाइन सुनेंगे लेक्चर
एजुसेट प्रणाली में के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न विषय के आनलाइन लेक्चर सुन संकेगे। इसके अलावा एजुसेट के माध्यम से विद्यार्थियों को जिन विषय की समस्या आ रही है। उन समस्याओं का समाधान भी एजुसेट के इससे किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के स्कूलों में ठप है प्रणाली
प्रदेश सरकार ने 2007 में प्रदेश के स्कूलों में करोड़ों रुपये की लागत से एजुसेट प्रणाली आरंभ की थी। जो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई। स्कूलों में एजुसेट रख-रखाव के अभाव में धीरे-धीरे दम तोड़ गए हैं। अगर इस समय स्कूलों में इसकी वर्तमान स्थिति पर नजर डाले तो एजुसेट स्कूल के कमरों के अंदर बंद पड़े हैं और स्कूल मुखिया उनकी निगरानी कर रहे हैं। जिसका कोई लाभ विद्यार्थियों को नहीं हुआ है।

‘जगह देखी जा रही है’
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव सतबीर गोयत ने बताया कि स्कूलों में एजुसेट प्रणाली बिल्कुल फेल रही है। विद्यार्थियों को इसका कोई लाभ नहीं हुआ है। जिले के स्कूलों के कमरों में एजुसेट बंद पड़े हैं। आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल एसबी गोयल ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार कॉलेज में एजुसेट सिस्टम लगाया जाएगा और इसके लिए जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें