फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिकअप की चपेट में आने से दो भाइयों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/यमुनानगर। कैथल से हरिद्वार स्नान करने के लिए निकले बाइक सवार दो भाइयों को सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर खंडवा गांव के समीप पिकअप गाड़ी ने चपेट में ले लिया। हादसे में देवेंद्र सिंह (32) व अजयपाल (35) की मौत हो गई। मूल रूप से राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव चिलागौर के रहने

वाले दोनों भाई कुछ दिन से कैथल के

एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे।

राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव चिलागौर निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि उनके भाई देवेंद्र (32) व अजयपाल (35) मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते थे। कुछ दिनों से कैथल में एक मकान में टाइल्स लगाने का काम ले रखा था। सहारनपुर में भी एक मकान में टाइल्स लगाने का काम मिला था, जिसे देखने के साथ देवेंद्र व अजयपाल ने हरिद्वार में गंगा स्नान करने की सोची थी।
विज्ञापन


दोनों सोमवार देर शाम बाइक पर कैथल से निकले थे। इस बीच सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव खंडवा समीप सामने से गलत दिशा में पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई और अजयपाल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान सोमवार देर रात अजयपाल ने दम तोड़ दिया। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पिकअप छोड़ कर भागे चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिकअप पुलिस के कब्जे में हैं। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
ढांड में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
कैथल। ढांड कस्बे में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा ढांड स्थित एसबीआई बैंक के सामने हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

घायल युवक जाजनपुर गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक गलत दिशा में चल रहा था और तेज रफ्तार के कारण टक्कर के बाद बाइक को करीब 25–30 फीट तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला। मौके पर मौजूद कमल धीमान व अन्य युवकों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें