फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 12 दिन पहले एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले दो बीएलओ सम्मानित

विज्ञापन
एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित करते एडीसी सुशील कुमार। विज्ञ​प्ति - फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर ​​भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद
विज्ञापन
कैथल। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान के तहत निर्धारित समय-सीमा से पहले उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बूथ लेवल अधिकारियों को एडीसी सुशील कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्य निष्ठा की सराहना करते हुए अन्य बीएलओ को भी समयबद्ध ढंग से अभियान पूरा करने के लिए प्रेरित किया। एडीसी व पूंडरी विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद टीक गांव के बूथ नंबर-65 के बीएलओ टीपू सामरिया और बुच्ची गांव के बूथ नंबर-92 के बीएलओ बलविंदर सिंह ने मेहनत और लगन से कार्य करते हुए 2 जुलाई को ही अपना दायित्व पूरा कर लिया। इस प्रकार दोनों बीएलओ ने निर्धारित समय से लगभग 12 दिन पहले ही अभियान का कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि टीपू सामरिया टीक गांव के प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी अध्यापक हैं और धनौरी गांव के निवासी हैं।
वहीं बलविंदर सिंह मुन्नारेहड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी अध्यापक हैं और बुच्ची गांव के निवासी हैं। एडीसी सुशील कुमार ने जिले के सभी बीएलओ से आह्वान किया कि वे भी समय से पहले अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र सही प्रकार से भरकर शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित करते एडीसी सुशील कुमार। विज्ञप्ति- फोटो : टोल प्लाजा के निकट ट्रेलर- ट्रैक्टर कर भिड़ंत में पलटा ट्रैक्टर ट्रोला व बिखरी पड़ी ईंट संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें