फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सजूमा गांव में युवक की हत्या में दो काबू

Thu, 22 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सजूमा में युवक की हत्या करने की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए सीआईए-वन की पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। इनमें सजूमा निवासी रमेश उर्फ बोला व बलकार उर्फ कटारी शामिल हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सजूमा निवासी कर्मचंद की शिकायत के अनुसार 15 मई को उसकी मौसी का लड़का जयपाल मजदूरी करने के लिए सुबह घर से निकला था। शाम तक घर नहीं आया। अगली सुबह उन्हें सूचना मिली की जयपाल बस अड्डा वाली जगह खाली प्लाट में बेहोश पड़ा है, जिसके सिर व मुंह पर चोट लगी हुई है। जिसको वहां जाकर चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायत के अनुसार दो व्यक्तियों पर शक जाहिर किया गया था। कलायत थाने में यह मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-वन को सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम ने आरोपी गांव सजूमा निवासी रमेश उर्फ बोला व बलकार उर्फ कटारी को सजूमा से काबू किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव के ही महेंद्र व तोता ने मृतक के साथ शाम के समय शराब पी थी। शिकायत में उन पर शक जाहिर किया गया था। सीआईए-वन पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि साथ में शराब पीने वाले महेंद्र व तोता बाद में वहां से चले गए थे और जयपाल वहीं प्लाट में शराब के नशे में धुत लेटा हुआ था।

वहां पर आए रमेश व बलकार ने जयपाल को देखा गया तथा उसके पास जाकर वहां पड़ी ईंटो से उसको सिर व अन्य जगह पर चोटें मारी व भाग गए। चोटों के कारण जयपाल की मृत्यु हो गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी बलकार करीब एक महीना पहले ड्रेन से मछली पकड़ रहा था, जो उस कारण जयपाल ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, करीब 15 से 20 दिन पहले ड्रेन में नहाने के कारण रमेश के साथ भी जयपाल ने मारपीट की थी। दोनों आरोपियों ने उक्त मारपीट की रंजिशन जयपाल की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए। जिनका व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें