फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर घायल करने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुरानी रंजिश में फायरिंग करते हुए घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी शनिवार को अदालत में पेश कर दिए गए, जिनका व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमजीत निवासी मंडवाल की शिकायत पर थाना राजौंद में दर्ज मामले के अनुसार 24 नवंबर को वह अन्य व्यक्तियों के साथ मंडवाल में चौक पर खड़ा था तभी वहां बाइक पर आए लक्की व मंगा दोनों निवासी मंडवाल ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। जिस कारण वह तथा पास खड़ा गुरचरण घायल हो गए। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच थाना प्रबंधक राजौंद रामलाल की टीम ने करते हुए आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगा तथा लखविंद्र उर्फ लक्की निवासी मंडवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें