फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले दो काबू

Sat, 13 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चौकी भागल पुलिस ने करियाना दुकान का दरवाजा तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 26 पैकेट घी और 11 पैकेट रिफाइंड बरामद किए गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भुसला निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि गांव में स्थित उसकी करियाना दुकान को उसने 10 दिन बाद 10 सितंबर को खोला तो देखा कि अज्ञात चोर दुकान का लकड़ी का दरवाजा तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक पेटी रिफाइंड, आधा किलो पैकिंग वाली एक पेटी डालडा घी, एक किलो पैकिंग वाली एक पेटी डालडा घी, एक पेटी सरसों का तेल (हेल्थ बैंक), अन्य सामान और करीब 2 हजार रुपये नकद शामिल थे। इस मामले में थाना चीका में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच चौकी भागल पुलिस प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई जसपाल सिंह की टीम ने की। टीम ने भुसला निवासी लाड्डी और राहुल को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें