संवाद न्यूज एजेेंसी
कैथल। बाइक चोरी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 25 नवंबर 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिरटा निवासी पवन कुमार की शिकायत के अनुसार 21 दिसंबर 2024 को उसकी बाइक हनुमान वाटिका कैथल से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी गांव अजीमगढ़ निवासी परमिंद्र उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। दूसरे मामले में आरोपी गांव सिहाली निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गांव भागल निवासी पाला राम की शिकायत के अनुसार 30 दिसंबर 2024 को उसकी बाइक घर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
एक अन्य मामले में वर्ष 2019 दौरान के बाइक चोरी के केस में वांछित अपराधी नरवाना जिला जींद निवासी राहुल को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राहुल पर 27 जून 2019 को सेक्टर 19 कैथल से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। आरोपी जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था।