संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनएचएम कर्मियों के सेवा नियम निरस्त करने के विरोध में वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर आदेश की प्रति जलाकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर एनएचएम एसोसिएशन के जिला प्रधान हरदीप सिंह ने कहा कि एक तरफ तो सरकार अनुबंधित कर्मचारी सेवा नियम अधिनियम लाकर वाहवाही लूट रही है। दूसरी ओर सरकार एनएचएम की भर्तियां भी रद्द कर दी है, जो कर्मचारी लगातार 27 वर्षो से सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर एनएचएम के सेवा नियम फ्रिज करने का षड्यंत्र रचकर पत्रों के माध्यम से हेरा-फेरी करके व उन पीड़ित कर्मचारियों के जो पिछले पांच साल से एक उम्मीद में डीसी रेट से भी आधे वेतन में कार्य रहे हैं। कर्मचारियों के ह्रदय को रोष से भरने का कार्य कर रही है। सरकार के अधिकारी स्वयं के हित में फाइस पास करवा लेते हैं, लेकिन एनएचएम का शोषण करने मे जी जान से जुटे हैं।
नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार ये कर्मचारी विरोधी फरमान जल्द वापस ले अन्यथा कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 29 दिसंबर को कार्यसमिति की बैठक करके निर्णय लिया है कि प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी इस आदेश की प्रति जलाकर इस आदेश का विरोध करेंगे व सीएमओ के माध्यम से ज्ञापन देकर सोई हुई व्यवस्था को जगाने का काम करेंगे। इस मौके पर रीना ढुल, सुनील शर्मा, अनिल, शिशपाल, प्रदीप ढांडा आदि मौजूद रहे।