फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भागल में नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस और गांजा की खेप बरामद

Mon, 08 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
II
कैथल। जिले में जुआ, सट्टा, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत थाना चीका पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भागल क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 31 ग्राम चरस तथा 37.43 ग्राम गांजा (फूल व पत्ती) बरामद की है।
II

II
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना चीका पुलिस की एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान भूसला रोड, भागल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भागल निवासी सुनील उर्फ सोनू लंबे समय से सुल्फा बेचने का अवैध धंधा करता आ रहा है और वह अनाज मंडी भागल की तरफ किसी व्यक्ति को नशा सप्लाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

II

II
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और अनाज मंडी, भागल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध सुनील उर्फ सोनू को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही बीडीपीओ गुहला जगजीत की मौजूदगी में की गई।
II

II
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग पॉलिथिन से कुल 31 ग्राम चरस एवं 37.43 ग्राम गांजा (फूल व पत्ती) बरामद हुई। इसके बाद थाना चीका में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

II

II
Iमौके पर पहुंचे चौकी भागल प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें