Iसंवाद न्यूज एजेंसीI
Iकैथल। थाना सदर कैथल क्षेत्र में खेत से कल्टीवेटर चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें न्यू बहादुरगढ़, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी बलजिंद्र और महेंद्र, हाल निवासी पाडला रोड कैथल शामिल हैं। I
Iपुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव मानस निवासी सुभाष ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 और 2 दिसंबर की मध्य रात्रि अज्ञात चोर उसके खेत से ट्रैक्टर का कल्टीवेटर चोरी कर ले गए। सुबह खेत में पहुंचने पर कल्टीवेटर गायब मिला, जिसके बाद थाना सदर कैथल में मामला दर्ज किया गया।I
II
Iमामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एचसी सुनील कुमार की टीम को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर, चोरी किया गया कल्टीवेटर के कटे हुए पार्ट्स, 20 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया।I
II
Iपुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है, ताकि चोरी के अन्य मामलों से जुड़े तार भी खंगाले जा सकें।I
II