कैथल। जमीन के नकली कागज दिखाकर लोन लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि जमीन के नकली कागज दिखाकर लोन लेने वाले 40 वर्षीय आरोपी करोड़ा निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है।
सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टिंबर मार्केट कैथल के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार बेरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करोड़ा निवासी कुलदीप ने जिला करनाल के बुड़नपुर निवासी रेशम और हरसौला निवासी पंकज के साथ मिलकर पूर्व बैंक मैनेजर तेज सिंह चौहान से सांठगांठ कर लोन पास करवाया था। इसमें थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। मामले में अन्य आरोपी रेशम, पंकज और तेज सिंह पहले ही धोखाधड़ी के किसी अन्य मामले में जिला जेल बंद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार किया है।