कैथल। मोबाइल छीनने में पुलिस ने आरोपी कम्बोज कॉलोनी कैथल निवासी पिंटू तथा पंत नगर कैथल निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की करोड़ा निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 फरवरी को वह अपनी सीएससी सेंटर की दुकान बंद कर करीब शाम 5:30 बजे बस अड्डा कैथल की तरफ जा रहे थे। जब वह बालाजी कॉलोनी गली नंबर 3 के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से उसका सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। थाना सिविल लाइन में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवादछेड़छाड़ और मारपीट में तीन पर प्राथमिकी
कैथल। सदर थाना पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव की युवती ने शिकायत में बताया कि संदीप नामक युवक उस पर गलत नजर रखता था। 18 अप्रैल को वह बाथरूम में थी, तभी आरोपी अंदर घुस आया और अभद्र व्यवहार किया। विरोध पर परिजनों से मारपीट की गई। जांच अधिकारी एसआई मनु ने बताया कि संदीप, गगनदीप व हरजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद