फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत 53 को बांटे चेक

Sat, 25 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित करते विधायक सतपाल जांबा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में 53 पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से परिवारों को बिजली बिलों में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती देगी। विधायक ने कहा कि योजना से जहां लोगों के मासिक खर्च में कमी आएगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य सरल प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें