फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार पर गोली चलाने में दो आरोपी काबू

Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे रोड स्थित दुर्गा मार्केट में दुकानदार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की ओर से की गई है। मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार व एचसी तरशेम कुमार की टीम ने गांव कैलरम निवासी आरोपी रोहताश उर्फ ताशू व आरोपी विरेंद्र उर्फ बुगला को नरवाना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 कैथल निवासी राजेश कुमार की शिकायत दी थी कि उसकी रेलवे रोड पर बड़ा डाकखाना कैथल के पीछे दुर्गा मार्केट में आशीष ट्रेडिंग के नाम से दाल और चावल की थोक की दुकान है। 18 मई को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। करीब सवा पांच बजे दुकान के बाहर से गोलियों की आवाज आई। बदमाशों ने लगातार तीन फायर दुकान पर किए, जिसमें से एक गोली दुकान के शीशे पर लगी और दो गोलियां गेट पर लगीं। जब तक वह बाहर निकला तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो चुके थे। थाना शहर में इस मामलेे में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें