संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीआइए वन की पुलिस ने जेब काटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इन आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है। इस मामले में सीआईए-वन पुलिस प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई शमशेर सिंह व एएसआई
बिजेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए खेड़ी गुलाम अली निवासी आरोपी
सोनू व अमरजीत उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी अशोक भारती ने शिकायत दी थी कि 12 अगस्त 2024 को ब्राह्मण धर्मशाला अर्जुन नगर कैथल में कार्यक्रम था। इस दौरान उसके जेब से पर्स चोरी हो गया, जो पर्स में 15 हजार रुपये व आधार कार्ड था।
इसी दौरान अशोक, विजय, राजकुमार व अन्य लोगों की जेब से भी नकदी व अन्य कागजात चोरी हो गए। शिकायत अनुसार खेड़ी गुलाम अली निवासी अशोक, रणधीर, सोनू, अजय, लाला, राजू ने उक्त चोरी की है। इस बारे थाना शहर में केस दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में पहले ही चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से 300 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।