फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बरसाना निवासी अक्षय कुमार उर्फ अंकुश और साहिल उर्फ तरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गंडासियां और एक गाड़ी भी बरामद की है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मोहना निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी थी कि 22 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर दीपावली मना रहा था। इसी दौरान गांव मोहना निवासी गुलाब, छोटू, प्यौंत जिला करनाल निवासी कांटी और गांव बरसाना निवासी सागर उर्फ तरुण, अंकुश, पप्पू समेत चार-पांच अन्य युवक हथियार लेकर घर पर पहुंचे और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उसके छोटे बेटे विशाल और पत्नी इंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। विशाल की दोनों बाहों की हड्डियां टूट गईं और पैरों पर तेजधार हथियारों से वार किए गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए थे। घायल विशाल को परिजन कैथल के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बाद में मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 24 अक्तूबर को उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें