कैथल। बीमा करने के नाम पर 67 हजार रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव नायफल निवासी सुनिल यादव व अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि न्यू पटेल नगर कैथल निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार तीन जनवरी 2024 को उसके मोबाइल पर एक संदेश आया। उसके लगा कि यह संदेश बैंक की तरफ से भेजा गया है। उसमें लिखा था कि अपने 7890 कैश अवार्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। उसने उसपर क्लिक किया तो एक निजी बैंक की एक वेबसाइट खुल गई।
उसने उसमें क्रेडिट कार्ड की जानकारी भर दी। रात करीब 10 बजे उसके क्रेडिट कार्ड से 67 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया। इस धोखाधड़ी के बारे में आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर में मामला दर्ज था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद