फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 40 लाख रुपये

Mon, 18 Mar 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर पांच आरोपियों ने 40 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलेवा गांव जिला जींद निवासी जगबीर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि बलराज नगर कैथल निवासी विकास रिश्ते में उसका साला लगता है। विकास की जान पहचान विनय बवेजा व उसकी पत्नी रमनदीप के साथ थी, जो युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


उसका पुत्र मोहित व उसके साले का लड़का कृष्ण अमेरिका जाना चाहते थे। आरोपी दंपती ने उसके साले विकास के साथ मिलकर विनय बवेजा के साथ मोहित व कृष्ण को अमेरिका भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 40-40 लाख रुपये में बात तय कर ली। आरोपी दंपती ने वर्ष 2023 में अलग-अलग समय में युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद उन्होंने 11 जून 2023 को कृष्ण व मोहित को दुबई भेज दिया। वहां दोनों युवकों को कई दिन तक रखा। उन्होंने युवकों को आगे भेजने के लिए आरोपियों से बातचीत की तो आरोपियों ने जगजीत नामक व्यक्ति से कृष्ण का पासपोर्ट चोरी करवा दिया और जगजीत ने 90 हजार रुपये की और मांग की। उन्होंने रुपये दे दिए, लेकिन फिर भी आरोपियों ने कृष्ण व मोहित को दुबई मे बंदी बनाकर रखा और जान से मारने की धमकियां देने लगे। जैसे तैसे करके उन्होंने मोहित व कृष्ण को दुबई से भारत वापस बुलाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि सभी आरोपियों के अलावा इस ठगी में मनदीप कौर नामक महिला और बलवान नामक व्यक्ति भी शामिल थे, जिन्होंने आरोपियों के कहे अनुसार उनसे रुपये लिए। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें