फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टावर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, दो आरोपी काबू

Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने सीवन के एक व्यक्ति से एक लाख 48 हजार 740 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव धनौंदा जिला महेंद्रगढ़ निवासी हंसराज व गांव बेहल जिला भिवानी निवासी सुनील के रूप में हुई है।

सीवन निवासी हरीश कुमार की शिकायत अनुसार उसने 18 अप्रैल को यूट्यूब पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा था, जिसे देख कर उसने टावर लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया। 19 अप्रैल को उसके पास अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं राजेश मिश्रा बात कर रहा हूं, आपने छत पर टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। कुछ बात करने के बाद आरोपी ने कॉल काट दी और दोबारा 21 अप्रैल को कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के 1150 रुपए मांगे। आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर उसने रुपए भेज दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग खर्च के नाम पर एक लाख 48 हजार 740 रुपए ठग लिए। आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। थाना साइबर क्राइम थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 4 आरोपी काबू किए जा चुके है। उक्त दोनों आरोपी भी उक्त धोखाधड़ी की वारदात में शामिल थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें