फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानदार पर गोली चलाने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुकानदार पर बाइक सवारों के गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार व एचसी तरसेम कुमार की टीम ने जांच कर जिला जींद के गांव कलौती निवासी आरोपी जसविंद्र व यूपी के जिला बागपत के गांव धौला निवासी राहुल को काबू किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जसविंद्र को छह और राहुल को तीन दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी बड़ा डाकखाना कैथल के पास दुकान है। 18 मई को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। करीब सवा पांच बजे दुकान के बाहर से गोलियों की आवाज आई। बदमाशों ने लगातार तीन फायर दुकान पर किए, जिसमें से एक गोली दुकान के शीशे पर लगी और दो गोलियां गेट पर लगीं। जब तक वह बाहर निकला तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो चुके थे। थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में पहले ही दो अन्य आरोपी दोनो गांव कैलरम निवासी रोहताश उर्फ ताशू व विरेंद्र उर्फ बुगला को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने रंगदारी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी जसविंद्र वारदात के समय बाइक पर सवार था तथा उसने अवैध असलहे से फायर किए गए थे, जिसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए है। आरोपी राहुल ने अमुनेशन सप्लाई किया गया था। उसे भी पुलिस ने काबू किया गया। दोनों आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किए, जहां से आरोपी जसविंद्र का छह दिन व राहुल का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें