फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भट्टी से शराब निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना राजौंद की पुलिस ने अवैध शराब भट्टी चलाकर शराब निकालने वाले दो आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त दौरान थाना राजौंद पुलिस के एसआई ईश्वर सिंह की टीम को ईआरवी गाड़ी 398 के इंचार्ज एसआई गुरविंद्र सिंह ने सूचना दी कि सेरधा निवासी कृष्ण के मकान में बीरा राम शराब निकाल रहा है, जो बीरा राम पुलिस को देखकर अवैध शराब की कैनी लेकर फरार हो गया व कृष्ण मौके पर हाजिर है।
विज्ञापन


एसआई ईश्वर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर की गई जांच दौरान पाया कि आरोपियों द्वारा अवैध शराब की भट्ठी चलाकर शराब तैयार की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे 200 लीटर लाहण व भट्ठी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। थाना राजौंद में मामला दर्ज करके पीएसआई सुनील ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आगामी जांच के दौरान फरार आरोपी सेरधा निवासी बीरा राम को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे में कैनी से 25 बोतल शराब बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें