फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक घायल

Fri, 22 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सीवन क्षेत्र में खरबूजे खरीदने के लिए सड़क किनारे रुकी एक कार को ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़े गए। हादसे में कार मालिक को भी चोटें आई हैं।

इस संबंध में पीड़ित कार मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चीका निवासी सुरेश कुमार ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक, चीका में कार्यरत हैं। 20 मई की शाम करीब छह बजे वह अपनी कार से कैथल से चीका की ओर जा रहे थे। रास्ते में सीवन के पास सड़क किनारे खरबूजा बेच रहे दुकानदार से फल खरीदने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने कार को कच्चे रास्ते की साइड में खड़ा किया और नीचे उतरकर खरबूजे खरीदने लगे। इसी दौरान सीवन की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक वाहन को घसीटते हुए झाड़ियों तक ले गया।
विज्ञापन


हादसे में सुरेश कुमार बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर कैथल की ओर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि उसने राहगीर से लिफ्ट लेकर करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। आरोपी चालक ने अपना नाम शुकरुदीन बताया, जो पोपड़ा जिला करनाल का रहने वाला है। सीवन थाना के जांच अधिकारी जगवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें