फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीच शहर से नहीं गुजर रहीं बसें, एडीसी के पास पहुंचीं छात्राएं

Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जानकारी देती छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने वाली सरकारी बसें पिछले करीब 10 दिनों से शहर के बीच से होकर नहीं गुजर रही हैं, जिसके कारण जिले के अलग-अलग गांवों से पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को अपनी समस्या को लेकर छात्राएं कैथल लघु सचिवालय पहुंचीं और एसपी तथा एडीसी से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।

छात्राओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि सरकारी बसों को पुनः पुराने रूट से चलाया जाए, ताकि उन्हें समय पर अपने संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके और अनावश्यक खर्च से राहत मिल सके।
विज्ञापन


छात्राओं ने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में उन्हें निजी वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। एडीसी ने उनकी समस्या सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। छात्राओं ने बताया कि बसों के रूट में बदलाव के चलते छात्राओं को बस स्टैंड से अपने कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि समय भी अधिक लग रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुराने रूट पर बस संचालन की मांग

कैलरम, बालू, चौशाला और गुलियाना गांव की छात्राएं रेनू, सीमा और सिवानी ने बताया कि वे प्रतिदिन कैथल शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए आती हैं। सरकार की ओर से बस पास सुविधा होने के बावजूद उन्हें बस स्टैंड से आगे ऑटो किराया देकर जाना पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि पहले सरकारी बसें शहर के बीच से होकर गुजरती थीं, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से रूट बदलने के कारण उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की कि पुराने रूट पर बस संचालन करने से उन्हें सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें