फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन में उमस से परेशानी, शाम को बूंदाबांदी

Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। दिनभर उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा, लेकिन शाम होते-होते चली धूलभरी हवाओं और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। दिन के समय कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहने से मौसम बार-बार बदलता रहा।

शाम करीब पांच बजे के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी देखने को मिली। धूलभरी आंधी चलने के बाद मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हुआ। अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी:
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना बन रही है। इसके चलते 30 और 31 जुलाई से हरियाणा में मानसून के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा के अनुसार, 31 जुलाई के दौरान राज्यभर में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अरब सागर की तरफ से भी नमी युक्त हवाएं आने की संभावना है। उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी और दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें