फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खस्ताहाल सड़क से हो रही परेशानी

Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। महाराजा अग्रसेन चौक ढांड से बाबा बिहारी दास चौक तक खस्ताहाल सड़क ग्रामीणों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी है।

युवा मिशन ढांड के पदाधिकारी एडवोकेट सोनू भारद्वाज, भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ने बताया कि इस सड़क को टूटे हुए काफी दिन हो चुके है और सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे बन चुके है। इससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सड़क ढांड की लाइफ लाइन है क्योंकि बाजार से लेकर अनाज मंडी तक का सफर इसी से तय होता है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या के निवारण के लिए गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नही हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि टूटी हुई सड़क को तुरंत ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चौक से बाबा बिहारी दास चौक तक सड़क के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें