संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव अगौंध में चोर एक किसान की ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी संदीप कुमार ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 23 जनवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके घर के सामने से उसकी ट्रॉली चोरी कर ले गए। इसकी कीमत 35 हजार रुपये है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान से सामान चोरी में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पूंडरी में एक दुकान से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पूंडरी निवासी सचिन को काबू कर लिया। फ्रैंडस कॉलोनी पूंडरी निवासी शुभम की शिकायत के अनुसार उसकी पूंडरी स्थित सीएससी व स्टेशनरी दुकान से 14 नवंबर 2023 की रात को अज्ञात व्यक्ति फोन, स्पीकर व कुछ सिक्के चोरी करके ले गया था। थाना पूंडरी में मामला दर्ज था। आरोपी के कब्जे से फोन बरामद कर लिया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद