कैथल। सुभाषनगर में पांच आरोपियों ने एक युवक पर गंडासियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक ईशु ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह पेंट का काम करता है।
22 जनवरी को वह रात के समय अपना काम करने घर वापस लौट रहा था। जब वह दादा खेड़ा के पास पहुंचा तो आरोपी अंशुल, अज्जू, मुन्ना व दो अन्य युवकों ने उस पर गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पशुबाड़े से सूअर चोरी
कैथल। संगतपुरा गांव में चोर सूअर चोरी कर ले गए। बलवंत सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि 23 जनवरी को रात पशुबाड़े से 11 सूअर चोरी हो गए। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद