फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन-सौथा रोड पर कार से हुई ट्रॉली की टक्कर

Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। क्षेत्र में पराली के बंडल ढोने वाली ट्रॉलियों की लापरवाह आवाजाही लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ऐसा ही एक हादसा शनिवार को सीवन-सौथा रोड पर हुआ, जिसमें पराली से भरी ट्रॉली कार के साइड से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली तेज गति से सीवन की ओर आ रही थी। सड़क पर जगह कम होने के कारण वह कार से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन चालक को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। कार मालिक जसवीर सिंह ने बताया कि वह अपने वाहन से सीवन से पहाड़पुर की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रॉली आई और लापरवाही से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि लोगों की मदद से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पराली बंडल से भरी ये ट्रॉलियां न केवल सड़क यातायात में बाधा बन रही हैं, बल्कि गंभीर हादसों को भी जन्म दे रही हैं। इनकी चौड़ाई अधिक होने से सड़क पर अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। चालक बिना किसी सुरक्षा उपाय के ट्रॉलियों को तेज रफ्तार से चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें