कैथल। थाना पुंडरी क्षेत्र के एक गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ने आरोपी बरसाना निवासी आरोपी राहुल को काबू किया है। टीम का नेतृत्व एसआई प्रदीप कुमार ने किया, जबकि कार्रवाई एएसआई जसमेर सिंह की अगुवाई में हुई। कि गांव रमाना रमाणी निवासी मनीष कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी गांव बरसाना स्थित रेती-बजरी की दुकान से 11 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति रेता से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए थे। इस पर थाना पुंडरी में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चोरीशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले ही बरामद कर ली थी। अब गांव बरसाना निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद