फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस पर आज लहराएगा तिरंगा, कंवरपाल होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 15 Aug 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता दिवस पर वीरवार को जिले भर में आयोजनों की धूमधाम रहेगी। तिरंगा लहराएगा और परेड होगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस की चौकस रही। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की जांच कर पूछताछ की। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को भी पुलिस व गुप्तचर विभाग की टीम ने होटलों व रेस्टोरेंट में जांच की थी।

पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि परेड व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम के तहत स्कूली विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह की तैयारियों के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे शहर की सड़कों पर डिवाइडर पर पेंट का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को लेकर 600 कर्मचारी व अधिकारी करेंगे ड्यूटी ः स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुरक्षा के तहत करीब 600 कर्मचारी-अधिकारी विभिन्न बिंदुओं पर ड्यूटी करेंगे। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी है। एसपी उपासना ने बताया कि शहर व समीपवर्ती क्षेत्र में विशेष बिंदुओं पर स्पेशल नाकाबंदी करके वाहनों की गहन से जांच की जा रही है। इस दौरान शहर क्षेत्र में राइडर विभिन्न रूटों पर निरंतर गश्त करेंगे। लावारिश गाड़ी, रिक्शा, मोटरसाइकिल व अन्य वाहन और ताजी खुदी हुई मिट्टी पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, धर्मशाला आदि में पता चले तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें