कैथल। ब्यूटी पार्लर से सामान व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने चीका निवासी आरोपी साहिल व कर्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलेमपुर गामड़ी निवासी सुमन की शिकायत अनुसार हैफेड रोड चीका स्थित उसके ब्यूटी पार्लर से 15 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति एक ड्रायर, दो स्टेशनर, एक कर्लर व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए हैं। संवाद