फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीद सिपाही मिठिया राम के 64वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गांव भाना में शहीद सिपाही मिठिया राम के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक - फोटो : यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की ओर से 5 जाट रेजीमेंट के बलिदानी सिपाही मिठिया राम के 64वें बलिदान दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाना स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों, शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने स्मारक पर पुष्पमालाएं अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि सिपाही मिठिया राम ने वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख में चांगला टॉप के समीप चीनी सेना से वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उस समय क्षेत्र में तापमान करीब माइनस 40 डिग्री तक पहुंच गया था। विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम में बलिदानी के साले चौधरी मान सिंह ने सबसे पहले स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी मान सिंह शहीद लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह के पिता हैं, जिन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह ने भी 18 मार्च 2009 को इंफाल में 12 मराठा रेजीमेंट में सेवा के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद मिठिया राम के पौत्र सिपाही सुशील कुमार, जो 7 जाट रेजीमेंट में सेवारत हैं और सिपाही अमन ढुल, जो बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं, ने ड्यूटी पर रहते हुए वीडियो के माध्यम से अपने दादा के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बहादुर सिंह, डीआई, पौत्र सुखविंदर सिंह व सुरेंद्र सिंह सहित बलिदानी परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों में रिसालदार मेजर गोपीचंद करोड़ा, कैप्टन बलजीत सिंह भाना, हवलदार कर्म सिंह सरपंच, हवलदार दयानंद भाना उपस्थित रहे।

गांव भाना में शहीद सिपाही मिठिया राम के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक - फोटो : यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें