फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योद्धा फतेह सिंह को दी श्रद्धांजलि

Fri, 13 Sep 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व सैनिकों ने वर्ष 1965 व 1971 के योद्धा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी वीरता को याद किया गया।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि भारतीय सेना की एटलरी रेजिमेंट के वीर योद्धा पूर्व सैनिक सिपाही फतेह सिंह ने 1965 और 1971 के भारत पाक युद्ध में दुश्मन से लोहा लिया।

उन्होंने वीरवार को चंडीगढ़ में सुबह के समय अंतिम सांस ली और पार्थिव शरीर को उन के पैतृक गांव मूंदड़ी लाया गया। एसोसिएशन ने अपनी परंपरा एवं पूर्व सैनिकों की मृत्यु पर मान सम्मान देने की मुहिम अनुसार उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वर्षा की तत्पश्चात तिरंगे झंडे को पार्थिव शरीर से उतार कर पूर्व सैनिक सिपाही फतेह सिंह के पुत्र सुभाष चंद्र व डॉ. महावीर सिंह को भेंट किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, रिसालदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, सीपीओ राजबीर भाना, एलडी बलदेव सिंह बनवाला, दफेदार बलदेव सिंह नैन, सूबेदार सुरेश मुंदड़ी, हवलदार बच्चन सिंह, सिपाही शेर सिंह, नायक सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें