फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस हिरासत में चल रहा आरोपी महिला का इलाज

Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। भागल गांव में नवजात शिशु की हत्या के मामले में आरोपी महिला पूनम देवी इस समय पुलिस हिरासत में है और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुहला में चल रहा है। यह जानकारी चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों से संबंधित पूछताछ की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मामला पूनम देवी की सास फूलपति की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत में पूनम देवी के साथ-साथ गांव की दो अन्य महिलाओं नन्ही और मीना के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला: फूलपति के अनुसार, उसका बेटा गुरुचरण सिंह पिछले तीन वर्षों से विदेश में है। उसकी शादी 2015 में पूनम देवी से हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। फूलपति ने बताया कि बेटे के विदेश जाने के बाद से पूनम का व्यवहार असामान्य हो गया था। वह अक्सर घर से बाहर रहने लगी और सास के साथ झगड़ा करने लगी, जिसके चलते फूलपति छह महीने पहले मायके चली गई थी।

करीब 10 दिन पहले जब फूलपति लौटी तो देखा कि पूनम का पेट फूला हुआ है। पूछने पर पूनम ने पेट में पानी भरने की बात कही, लेकिन फूलपति को संदेह हुआ कि वह गर्भवती है। इस बात को लेकर घर में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


11 जून को फूलपति की बेटी जब ससुराल से गांव भागल स्थित अपने मायके आई तो उसे पास के पशुबाड़े में एक नीले रंग का स्कूल बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें प्लास्टिक की थैली में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसके गले में लाल रंग की चुन्नी बंधी हुई थी। शव देखने में लड़का प्रतीत हो रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें