फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन की सौथा रोड पर सफर जोखिम भरा

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के सौथा रोड पर सड़क खस्ता हाल में होने के कारण वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो रहा है। इस कारण यहां पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग से गीता एसडी स्कूल तक सड़क बहुत ही खस्ता हाल है। सड़क पर जो पुलिया बनाई गई है।

वहां पर पुलिया के दोनों ओर सड़क नीचे है। इस कारण से वाहनों चालकों को दिक्कत होती है। आस-पास के लोगों ने वहां पर कई बार मिट्टी डाल कर उसे सही करने का प्रयास किया परंतु एक से दो दिन में ही हालत पहले जैसी ही हो जाती है।
विज्ञापन


यह सड़क बड़े ब्लॉक से बनाई गई है। सीवन का एसटीपी इस सड़क के साथ में बनाया गया है और इस कारण से इस सड़क को कई बार तोड़ा गया है और फिर से बनाया गया है। इस कारण से सारे ब्लॉक भी टूट चुके हैं। कुछ क्षेत्र तो ऐसा है जहां दो वर्ष पहले हुई खुदाई के बाद ब्लॉक लगाए ही नहीं गए हैं। यह सड़क सीवन को सौथा, हरनौला, सैर, रामदासपुर, पहाड़पुर, जनेदपुर, उम्मेदपुर व अन्य डेरों से जोड़ती है। सड़क खराब होने के कारण इन गांवों के लोगों को सीवन में आने के लिए लंबा चक्कर लगा कर कांगथली से होकर आना पड़ता है।

लोगों का धन और समय दोनों ही नष्ट होते हैं। इस कारण से सीवन का व्यापार भी चौपट हो रहा है। नगर निवासी हरि किशन तनेजा, शेर सिंह, बंसी लाल, हरिश आनंद, चंद्र प्रकाश व हरपिंदर सिंह सरपंच पहाड़पुर, लखविंदर सिंह सरपंच जनेदपुर, सतीश कुमार पूर्व सरपंच सौथा व अन्य का कहना है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन


बरसात हो या न हो यहां पर पानी खड़ा रहता है। बरसात के दिनों में तो स्थित बद से बदतर हो जाती है और आने जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार दो पहिया वाहन चालक तो फिसल कर गिर भी चुके हैं। स्कूल में आने जाने वाले बच्चों को भी इस कारण से बहुत दिक्कत होती है। यह रास्ता पुरी तरह से असुरक्षित हो चुका है। लोग जोखिम के साथ सफर करने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण कई गांवों के लोग सीवन के बाजारों में नहीं आ पाते हैं। वह कांगथली या अन्य आस पास के बाजारों में जाते हैं इस कारण से सीवन के व्यापार केन्द्र पर भी बहुत असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें