फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सौंगल से हरसौला मार्ग पर संभल कर चलना

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद खंड में सौंगल गांव से हरसौला मार्ग की सड़क खस्ताहाल है और हालत हादसों को न्योता दे रही है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान हैं। यह सड़क करीब नौ किलोमीटर लंबी है। करीब तीन साल पहले ही इसका नए सिरे से निर्माण किया गया था लेकिन बाद में इसकी हालत खराब होती चली गई।
इसके बावजूद लोक एवं भवन निर्माण विभाग टूटी हुई सड़क की समस्या की ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों के मुताबिक, सड़क की हालत ठीक न होने के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

ज्यादा खराब स्थिति सौंगल से हरसौला तक करीब आठ किलोमीटर यह सड़क टूटी हुई है। गांव के लोग इस टूटी हुई सड़क को दोबारा बनाने की मांग विभाग से कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने पैचवर्क कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। गौरतलब है कि करीब छह चार माह पहले यहां पर ऑटो व दोपहिया वाहन की टक्कर होने से कई यात्रियों को चोटें आई थी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दोनों वाहनों की रफ्तार खराब सड़क के चलते सामान्य थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया था। टक्कर के बाद ऑटो पास में खेतों में जा गिरा था।
लगता है समय ज्यादा समय : सौंगल से कैथल की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। रास्ते के खराब होने की स्थिति में केवल इसी मार्ग पर 10 से 15 मिनट का अतिरिक्त समय लगता है, इतना समय ही आगे जाने में लगता है।
इस स्थिति में दैनिक यात्रियोंं को ज्यादा समय लगता है। सड़क के खराब होने के कारण वाहन चालक अन्य रास्तों से होकर गुजरते हैं।
जल्द बनवाई जाए सड़क
सड़क के टूटने के कारण हादसों का डर रहता है। इस संबंध में कोई बार विभाग से ज्ञापन सौंप चुके है। जल्द से जल्द सड़क को बनाया जाए। -सुधीर सिंह, निवासी, सौंगल
रात में होती हैं दिक्कतें

रात के समय सड़क के टूटने के कारण सही तरह से दिखाई नहीं देता है जिससे कई बार वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। सड़क से खराब होने के कारण इसमें हादसे भी हुए है। -अमित कुमार, निवासी, सौंगल

तीन साल से टूटी पड़ी है मुख्य सड़क

गांव से कैथल जाने के लिए यह एक मुख्य सड़क है और यह भी करीब तीन वर्ष से टूटी हुई है। अगर विभाग इस बात पर जल्द से जल्द इसको दोबारा बनाए। जिससे वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। -सोनू बांगड़, निवासी, सौंगल
विज्ञापन

यह समस्या अभी संज्ञान में आई है। लोगों को दिक्कत न होने दी जाएगी। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा, जिससे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

-राजपाल, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें