फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2014 12:34 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल सहित आसपास के जिलों के युवाओं को अफगानिस्तान में अमेरिकी कंपनी में रोजगार दिलवाए जाने के नाम पर जबरन तालिबान से मुकाबले को मोर्चे पर खड़ा करने के मामले में पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विदित रहे कि गांव सिसला निवासी रामचंद्र सहित अंबाला एवं यमुनानगर जिलों के युवाओं ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कई ट्रेवल एजेंटों ने उन्हें अफगानिस्तान में अमेरिका की कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर जबरन एक-47 चलाने की ट्रेनिंग दी। बाद में उन्हें एक तेल कंपनी की तालिबान से सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया। जबकि उन्हें अमेरिका ेकी कंपनी में रोजगार के सपने दिखाए गए थे।

इस कार्य में भारतीय सेना के पूर्व जवान बता रहे हिमाचल वासी एक व्यक्ति एवं पाकिस्तान के व्यक्ति पर उन्हें जबरन एक-47 चलाने की ट्रेनिंग देने का भी आरोप था। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए सीआईए को जिम्मा सौंपा था। जिस पर सीआईए ने जांच कर मामले में केस दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


सीआईए थाना पुलिस ने इस मामले में रामचंद्र की शिकायत पर अंबाला के गांव गदोली निवासी तरसेम सिंह एवं यमुनानगर के गांव टोडरपुर निवासी देवीलाल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि देवीलाल मौजूदा सरपंच के पुत्र हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें