फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

विज्ञापन
वाहन चालकों को जागरूक करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
कैथल। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस कैथल की टीम की ओर से नई अनाज मंडी, कैथल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल बस चालकों एवं अन्य ट्रक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों सहित आरटीओ कैथल से एमवीआई अनिल कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा, एस आई धर्मवीर, नरेश कुमार तथा अशोका लिलैंड ड्राइविंग संस्थान के मैनेजर पुनीत धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट व हेलमेट के प्रयोग, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ओवरलोडिंग से बचने तथा सड़क संकेतों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से स्कूल बस चालकों को बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, बस में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थियों को बैठाने और वाहन की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें