फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में पराली समेत ट्रैक्टर ट्रॉली जली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। पंजाब नेशनल बैंक की गली में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी पराली में आग लग गई। इससे पराली के साथ साथ ट्रॉली भी जलकर राख हो गई। ट्रॉली की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही और 20 हजार रुपये की पराली भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

किसान दिनेश राणा ने बताया कि नवनिर्मित बीरबागड़ा मार्ग से वह अपने खेतों से किराये की ट्राली में पराली भरकर घर आ रहा था कि पीएनबी वाली गली में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली के शार्ट सर्किट से एक चिंगारी पराली में लग गई। इससे पराली में देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू नही पाया तो फायर बिग्रेड की मौके पर बुलाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्राली व पराली आग की लपटें राख हो चुकी थी। उसने बताया कि किराये की ट्राली व पराली से उसे दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें